तकनीकी, पर्यावरण, सामाजिक शिक्षा एवं कोरोना को मात देने के लिए ई-तकनीकी शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय, अद्वितीय योगदान के लिए गांव अनावास के इंजीनियर दरिया सिंह को मदर टेरेसा सर्टिफिकेट ऑफ हाई एक्सीलेंस अवॉर्ड 2020 प्रदान किया गया है। कोरोना संकट काल में माहौल को पूर्णतः सकारात्मक बनाने व ई-तकनीकी शिक्षा से कोरोना को मात देने के लिए आचार्य सिंह ने अहम भूमिका निभाई है। देश-प्रदेश के अनेक पर्यावरणविद्, तकनीकीविद् व नागरिकों ने दरिया सिंह को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
बता दें कि 36 वर्ष से राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए पर्यावरणविद् (इं.) दरिया सिंह को एआईसीटीई की हिन्दी में तकनीकी पुस्तक प्रोत्साहन पुरस्कार की नवीन योजना 2017 की राष्ट्रीय विशेषज्ञ समिति का चेयरमैन बनाया गया था। मृत्युपरांत अपनी देह मेडिकल शोध एवं प्रत्यारोपण के उद्देश्य से राष्ट्र को समर्पण का अनोखा संकल्प लेने वाले दरिया सिंह को भारतीय संस्कृति व जीवन शैली, पर्यावरण संरक्षण में उल्लेखनीय अन्तरराष्ट्रीय योगदान के लिए ‘‘राष्ट्र गौरव’’ सम्मान 1999, क्रोनिकल ईयर बुक राष्ट्रीय पुरस्कार 1997 से सम्मानित किया जा चुका है।
देश के 16 प्रदेशों में राष्ट्रीय पर्यावरण चेतना अभियान चलाकर इन्होंने देशवासियों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने में अहम भूमिका अदा की है। इं. दरियासिंह ने सामाजिक, पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीण युवाओं में पर्यावरण जागरूकता का उल्लेखनीय कार्य किया तथा 200 से अधिक सेमिनार, कार्यशालाएं एवं वृक्षारोपण अभियान संचालित किए। विद्यार्थियों व शिक्षकों में 8 राष्ट्रीय मिशन यथा राष्ट्रीय जल मिशन, राष्ट्रीय ऊर्जा मिशन, राष्ट्रीय टिकाऊ कृषि मिशन, ग्रीनिंग इंडिया मिशन आदि के प्रति जागरूकता लाने के लिए दरिया सिंह ने अनेक लेक्चर आयोजित किए।
उन्होंने युवाओं व तकनीकी विद्यार्थियों में क्लीन व ग्रीन टेक्नोलॉजी के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने का प्रयास किया। हिन्दी में विज्ञान, तकनीकी, पर्यावरण पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए हिन्दी दिवस 1998 पर इन्हें जैमिनी अकादमी द्वारा ‘‘आचार्य’’ की उपाधि से विभूषित किया गया। महात्मा गांधी नेशनल अवार्ड 2016, डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड 2018 सम्मान, नेल्सन मंडेला अन्तरराष्ट्रीय अवार्ड 2019, लाईफ डैडिकेटेड सर्विस अवार्ड 2019 सहित 82 से अधिक पुरस्कारों से सम्मानित किए जा चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30p2spa

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें