महिला से दुष्कर्म के आरोप में जींद नगर परिषद के उपप्रधान एवं वार्ड नंबर-6 के पार्षद सुभाष जांगड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को महिला थाना पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया। 16 जुलाई को आरोपी सुभाष जांगड़ा के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।
42 वर्षीय महिला ने 15 जुलाई को महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि सुभाष जांगड़ा का कई साल से उनके घर आना-जाना था। 4-5 साल पहले पार्षद ने जान से मारने की धमकी देकर उससे जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद भी वह धमकी देकर व गाली-गलौज करते हुए लगातार दुष्कर्म करता रहा है।
महिला ने यह बात डर के कारण किसी को नहीं बताई। आरोपी जब लगातार दबाव बनाने लगा तो महिला ने घटना के बारे में परिजनों को बताया और उसके बाद महिला थाना पुलिस को शिकायत दी गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OIHzQ0

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें