हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ का पांचवां राज्य स्तरीय सम्मेलन सोमवार को जींद में सम्पन्न हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से वर्ष 2017-2020 तक चुनी गई पुरानी कार्यकारिणी को ही आगामी तीन वर्षों 2020-23 तक के लिए पुन: चुना गया।
इनमें दलबीर किरमारा को राज्य प्रधान, आजाद सिंह गिल राज्य महासचिव, कुलदीप पाबड़ा वरिष्ठ उपप्रधान, सुभाष ढिल्लो उपप्रधान, कृष्ण सुहाग मुख्य संगठन सचिव, जगदीप लाठर उपमहासचिव व सुभाष बिश्रोई राज्य कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह जानकारी देते हुए राज्य उपप्रधान सुभाष ढिल्लो ने बताया कि किरमारा लगातार पांचवीं बार संघ के राज्य प्रधान चुने गए। कार्यकारिणी में युवाओं को विशेष प्रोत्साहन का अवसर दिया गया है। चार डिपूओं पर एक प्रभारी नियुक्त किया गया हैै।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eQNRYt

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें