Tnformation Technology Tipes and Tutoria Latest Update in Hindi Lates Technolgy News In Hindi

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 15 जुलाई 2020

अवैध संबंधों के शक में मिर्जापुर कॉलोनी के युवक को 2 लोगों ने नहर में धक्का दिया, तलाश जारी https://ift.tt/3983QR3

मिर्जापुर के निकट बाजीगर कॉलोनी निवासी एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। उक्त युवक को उसकी कॉलोनी के ही दो युवकों ने नहर में धक्का दे दिया। वारदात का तो खुलासा हो गया। पुलिस ने परिजनों व गोताखोरों की मदद से नहर पर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लगा। उसे नहर में धक्का देने वाले दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों ने खुंदक के चलते उसे नहर में धक्का दिया।

इस वारदात को अवैध संबंधों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस नहर में गिरे युवक की पत्नी से भी पूछताछ कर रही है। गोताखोर प्रगट सिंह की सजगता की वजह से इस वारदात का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़कर पूछताछ की। दोनों ने कबूल भी लिया कि नहर में फेंके युवक की पहचान 28 वर्षीय मोनू निवासी बाजीगर कॉलोनी, मिर्जापुर के रूप में हुई। वहीं पुलिस ने धक्का देने के आरोप में इसकी कॉलोनी के शैलेंद्र व उसके साथी बारना निवासी संदीप को पकड़ा है।

अभी पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया
देर शाम तक मोनू का कोई पता नहीं चला, हालांकि पुलिस इसे मर्डर ही मानकर चल रही है। अभी हत्या के प्रयास के आरोप में उक्त दोनों युवकों पर केस दर्ज किया है। जांच के बाद हत्या की धारा जोड़ी जाएगी।

ऐसे हुआ वारदात का खुलासा : गोताखोर परगट सिंह के मुताबिक सोमवार रात साढ़े 9 बजे अपने तीन साथियों के साथ नहर पर गए थे। इसी बीच साढ़े 9 बजे एक बाइक पर तीन युवक वहां पहुंचे। बीच में बैठा युवक नशे में लग रहा था। करीब 15 मिनट बाद बाइक वापस आई, तो उसपर दो ही युवक थे। यह देख उन्हें शक हुआ। उन्होंने तुरंत एसपी आस्था मोदी को फोन कर सूचना दी। जिस पर उन्होंने तुरंत केयूके पुलिस मौके पर भेजी।

तब तक दोनों युवकों को अपने साथियों की मदद से उसने रोके रखा। दोनों युवक भी नशे में थे। पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी कोई जवाब नहीं दे पाए। पुलिस दोनों को थाने ले गई। वहां कड़ाई से पूछताछ में सारी बात उगल दी। शैलेंद्र व संदीप ने माना कि उन दोनों ने खुंदक के चलते उसे नहर में फेंका। पहले उसे सैर के बहाने लेकर आए। फिर तीनों ने बैठकर शराब पी। जब वह नशे में हो गया तो उसे बाइक पर बिठा नहर पर ले गए। दबखेड़ी के नजदीक नहर में उसे धक्का दे दिया।

मामला हत्या का, लेकिन कर रहे जांच : एसएचओ
केयूके एसएचओ सूरज चावला के मुताबिक यह हत्या का मामला है। जब तक शव नहीं मिलता, तब तक हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। दोनों ने माना कि मोनू को उन्होंने नहर में धक्का दिया। बुधवार को दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुंदक में धक्का देना कबूला है, लेकिन इसके पीछे कारण एक महिला से अवैध संबंध हो सकते हैं। बताया जाता है कि इनमें से एक आरोपी का कॉलोनी की ही एक महिला से अवैध संबंध हैं। वहीं पुलिस हर एंगल से भी जांच में लगी है। पुलिस ने मोनू की पत्नी से भी पूछताछ कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दोस्त को नहर में धक्का देने वाले दोनों आरोपी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eywATL

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot