जिले में शनिवार काे काेराेना के अब तक के सभी रिकाॅर्ड टूटे। चाहे एक दिन में सबसे ज्यादा रिपाेर्ट मिलने का हाे, या फिर सबसे ज्यादा पाॅजिटिव या निगेटिव मिलने का हाे। शनिवार काे स्वास्थ्य विभाग काे खानपुर लैब से एक दिन में रिकाॅर्ड 503 लाेगाें की रिपाेर्ट मिली। देवमूर्ति कॉलोनी और देवनगर में जज के परिवार के सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
गांव डाहर शुगरमिल के 10 कर्मचारियाें सहित 73 काेराेना पाॅजिटिव मिले हैं। वहीं 430 लाेगाें की रिपाेर्ट निगेटिव आई है। जो पॉजिटिव मिले हैं वे 10 जुलाई काे ही बाहरी राज्याें व जिलाें से अाए थे। जिले में सैंपलाें के अनुपात के हिसाब से पाॅजिटिव केसाें का प्रतिशत बढ़ गया है। जुलाई में 100 सैंपलाें में 8 प्रतिशत लाेग पाॅजिटिव मिले रहे हैं। इस माह अब तक 4533 सैंपल लिए गए हैं। राेजाना अाैसतन 20 पाॅजिटिव केसाें से भी ज्यादा के हिसाब से 381 पाॅजिटिव मिले हैं। जिले में कुल 132 कंटेनमेंट जाेन एक्टिव हाे गए हैं, वहीं शनिवार के केसाें के कंटेनमेंट जाेन बनना बाकी है। शनिवार तक जिले में कुल 581 केस हुए, इनमें 289 केस एक्टिव हैं। वहीं 282 केसाें की रिकवरी हाे चुकी है। सीएमओडाॅ. संतलाल वर्मा ने बताया कि 588 रिपोर्ट का परिणाम बाकी है। जिले में अब तक कुल 581 केसों में 289 केस एक्टिव हो गए हैं और 262 केस रिकवर हो चुके हैं।
कंटेनमेंट जोन में सख्ती नहीं होने से नए जोन बने
- कंटेनमेंट जाेन में हर व्यक्ति की जांच जरूरी थी। यही गाइडलाइन भी थी, शुरुअाती केसाें के बाद ऐसा नहीं हुआ।
- कंटेनमेंट जोन के उन क्षेत्रों से भी केस आ रहे हैं, जहां मरीज नहीं थे। जाहिर है कि आना-जाना नहीं रुका।
- बिना लक्षण वाले मरीज की पहचान करने की रणनीति अभी किसी भी राज्य में नहीं बनी।
- जिले में अन्य जिलाें केक मुकाबले टेस्ट भी कम कर रहे हंै। जाहिर है वहां आने वाले दिनों में खतरा अाैर भी बढ़ेगा।
- गली-मोहल्लों में वॉलंटियर तैनात किए जाएं
- कंटेनमेंट जोन में घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के बाद उनकी जांच करनी ही होगी।
- जिनके घर छोटे हैं या उनके घरों में बच्चे-बुजुर्ग हैं, उन्हें हर हाल में संस्थागत क्वारेंटाइन में रखना होगा।
- कई जिलाें व राज्याें में गली-मोहल्लाें में वाॅलंटियर बनाए जा रहे हैं, जाे हरेक पर नजर रख रहे हैं।
जानिए कहां-कहां से मिले पाॅजिटिव केस
शहरी एरिया केसाें की संख्या
अंसल 5
विकास नगर 4
देव नगर 4
जाटल रोड 2
एकता विहार कॉलोनी 2
न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी 2
राजनगर 2
सेक्टर 13-17 2
सेक्टर-11 2
संजय कॉलोनी 2
इंदिरा कॉलोनी 2
गीता कॉलोनी 2
वार्ड-11 1
सावन पार्क 1
मार्केट कमेटी कॉलोनी 1
शुगर मिल के नजदीक से 1
इंडिको कॉलोनी 1
जावा कॉलोनी 1
भगत नगर 1
वधवाराम कॉलोनी 1
भारत नगर 1
सेक्टर-12 1
देविमूर्ति कॉलोनी 1
किशनपुरा 1
सेक्टर-18 1
संत नगर 1
जवाहर नगर 1
मॉडल टाउन 1
सेक्टर-12 1
विद्यानंद कॉलोनी 1
बत्रा कॉलोनी 1
ग्रामीण एरिया केसाें की संख्या
बिंझौल 10
नांगल खेड़ी 4
समालखा 2
बाबरपुर 1
नौल्था 1
महाराणा गांव 1
डाहर 1
करहंस 1
देहरा 1
राजा खेड़ी 1
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jjTvGg

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें