Tnformation Technology Tipes and Tutoria Latest Update in Hindi Lates Technolgy News In Hindi

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 23 जुलाई 2020

साइबर अपराध शाखा की टीम ने तीन ठग को किया गिरफ्तार https://ift.tt/32KmeOp

पुलिस ने तीन साइबर ठग गिरफ्तार किए हैं। ये पहले लोगों को मोबाइल कॉल कर उनका परिचित बताते थे। इसके बाद ये अकाउंट में पैसे डलवाने का झांसा देकर उन्हें लिंक भेजते थे। सामने वाला जैसे ही लिंक खोलता उसके अकाउंट से पैसे निकल जाते थे। फरीदाबाद पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी नूंह मेवात के रहने वाले हैं।

इन्होंने आईपी कॉलोनी निवासी श्रुति शर्मा को झांसा देकर अलग-2 बैंक खातों से करीब 37 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित श्रुति की शिकायत पर यह केस सेक्टर-31 थाने में दर्ज हुआ था। डीसीपी अपराध मकसूद अहमद के अनुसार नूंह जिले के पुन्हाना के गांव सुनहेड़ा निवासी मुबारिक, गांव घीड़ा निवासी वसीम अकरम एवं नगीना निवासी मुस्तफा पलवल में रहकर वारदातों को अंजाम देते थे। ये पहले लोगों के पास काल कर उन्हें अपनी आवाज पहचानने के लिए कहते।

जब व्यक्ति आवाज को पहचानते हुए अपने किसी परिचित का नाम बताते तो जालसाज वही परिचित बन उनसे बात करना शुरू कर देते। इसके बाद वह अपनी किसी से पेमेंट आने का झांसा देकर अपनी पेमेंट उनके खातों मे डलवाने की बात कहते। इसके लिए उनके पास पेमेंट लिंक भेजते। वह लिंक पेमेंट रिक्वेस्ट के लिए होती है। व्यक्ति जैसे ही उस पर क्लिक करता उसके खाते से पैसे निकाल लिए जाते। ऐसा ही इन्होंने श्रुति शर्मा के साथ किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZS8fnT

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot