बिठवाना सब्जी मंडी में आढ़ती विकास यादव पर हुई फायरिंग के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को की गई हड़ताल के बाद एक आरोपी की गिरफ्तारी होने के बाद सोमवार को हड़ताल समाप्त हो गई हालांकि हड़ताल को लेकर संशय की भी स्थिति बनी जिसके चलते आधी ही आढ़त लगी। आढ़त लगने के बाद शहर में भी फल-सब्जी की रेहड़ियां भी लग गई। वहीं आढ़तियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से अवश्य मुलाकात की।
कई आढ़तियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद भी रखे
रविवार को आढ़तियों के साथ मंडी के रिटेलर व्यापारियों ने सोमवार को भी हड़ताल रखने का निर्णय लेकर सोमवार को एसपी से मिलने का निर्णय लिया था इसके चलते रेहड़ी वालों ने भी हड़ताल में शामिल होने का निर्णय कर लिया गया। इसी बीच रविवार को मॉडल टाउन थाना पुलिस ने रंगदारी नहीं देने पर फायरिंग कराने वाले कौशल गैंग के गैंगस्टर चांदराम को गिरफ्तार कर लिया।
इसकी जानकारी मिलने के बाद सोमवार सुबह बिठवाना मंडी में कई आढ़तियों ने आढ़त लगा ली।जिसके बाद फल-सब्जियों की खरीद-फरोख्त भी हुई। इसकी सूचना मिलने के बाद अन्य आढ़ती भी पहुंच गए और उन्होंने खरीददारी शुरू कर दी। हालांकि कई आढ़तियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद भी रखे।
वहीं मंडी में खरीददारी शुरू होने की जानकारी जब रेहड़ी वालों के पास पहुंची तो यह भी वहां पर फल-सब्जी की खरीददारी के लिए पहुंच गई। इसके बाद रिटेलर व्यापारियों ने भी फड़ों पर बिक्री शुरू कर दी। हालांकि दोपहर के समय आढ़ती आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से भी मिलने पहुंचे और उनसे मंडी में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के साथ आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी किए जाने की मांग की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gWZGxT

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें