नाजायज रिश्ते के चलते जिला में सोमवार को जहां गांव रोड़ी में एक पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की तेजधार हथियार से वार करके हत्या कर दी थी। वहीं 24 घंटे में ही चौपटा खंड के गांव नाथूसरी कलां मे भी दूसरा डबल मर्डर हो गया। इस हत्या का कारण भी पुलिस नाजायज रिश्ता मानकर चल रही है।
मरने वालों में 62 साल की विधवा महिला और 40 साल का अविवाहित उसका प्रेमी है। दोनों को सोमवार की रात को मौत के घाट उतारा गया है। दोनों के गले, सिर और पैर पर तेजधार हथियार से कई वार किए गए हैं। दोनों अर्धनग्न अवस्था में थे। दोपहर बाद चौपटा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।
तीन बेटियां और बेटा विवाहित, घर में अकेली रहती थी विधवा महिला, पंचायती भूमि पर बना रखा था मकान
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से राजस्थान की भादरा तहसील के गांव भाडी की रहने वाली 62 वर्षीय महिला संतरो देवी पत्नी मल्लूराम 25 साल पहले अपने पति के साथ गांव नाथूसरी कलां में आकर बसी थी। यहां इसने पंचायती भूमि पर कब्जा करके मकान बना रखा था। उसके 3 लड़कियां और 1 लड़का है, जो शादीशुदा हैं। लड़का सिरसा के चौपटा में चाय की दुकान चलाता है और वहीं रहता है। पति की मौत 15 साल पहले हो गई थी।
अब संतरो देवी घर में अकेली रहती थी। इसी गांव में मूलरूप से गांव रंगा जिला सिरसा का रहने वाला40 वर्षीय जालंधर भी पांच साल पहले अपने मां बाप के साथ दिहा़ड़ी मजदूरी करने के लिए आकर बसा था। पुलिस का कहना है कि दाेनों के बीच अवैध संबंध थे। तीन साल से जालंधर महिला के घर अक्सर देखा जाता था। रात को भी वह महिला के साथ था। इसी दौरान उन दोनों की हत्या हुई।
दूसरे दिन दोपहर तक एक ही खाट पर पड़े रहे दोनों के शव, महिला का भाई घर आया तो पता चला
ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार दोपहर तीन बजे महिला का भाई आया था। वह भी अक्सर गांव में रहता है। उसने देखा की संतरो देवी के पशु दोपहर की तेज धूप में भी बाहर खड़े है। इसलिए वह उन्हें बांधने के लिए घर गया। आंगन में देखा तो संतरो देवी और जालंधर सिंह के शव एक ही खाट पर अर्धनग्न हालत में पड़े थे। उसने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी।
उसके बाद पुलिस को बताया गया। मौके पर महिला के बेटे को भी सूचना देकर बुलाया गया। फिलहाल पुलिस को पता नहीं लगा है कि हत्या किसने की है। इसके लिए तीन टीमें गठित करके जांच शुरू कर दी है। चौपटा थाना प्रभारी जयभगवान शर्मा ने बताया कि दोनों के बीच अवैध रिश्ते जैसी बात लग रही है। दोनों की हत्या की गई। अभी हत्यारे का सुराग नहीं लगा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2C9N1c4

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें